होली के दिन सड़क दुर्घटनाओं में 1 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: होली के दिन विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण घटित हुई है।
     आपको बता दें कि, सड़क दुर्घटनाओं में बाराबंकी जिले के हैदर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियाव का पुरवा के रहने वाले राम तीरथ 21 पुत्र राजेंद्र गांव के ही सतीश 23 को बाइक से लेकर महराजगंज की ओर आ रहे थे। तभी कुबना पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी क्रम में घुरौना के रहने वाले अशर्फीलाल 70 साइकिल से महराजगंज की ओर आ रहे थे, सलथूे के पास दो पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
      इसके अलावा गजनीपुर मजरे टीसा खानापुर के रहने वाले भारत 30पुत्र रामदास बाइक से महराजगंज जा रहे थे, चंदापुर के पास अचानक बाइक फिसल गई और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सर्वेश पुत्र बाल किशोर निवासी पूरे तुला  थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। होली के पूरे दिन एंबुलेंस वाहन सड़कों पर हूटर बजाकर दौड़ते हुए मौके से घायलों को अस्पताल में भर्ती करते देखे गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ