रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे से सटे रानी के पुरवा गांव के होली खेल रहे लोगों को कार सवार एक व्यक्ति को जबरन रोककर रंग लगाना खासा महंगा पड़ा। जबकि गुस्साए कार चालक ने कार मोड़ कर होली की हुड़दंग कर रहे लोगों की भीड़ पर कार चढ़ा दी। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके तुरंत बाद कार चालक मौके से कार लेकर भाग निकला। घायलों को सीएचसी महराजगंज में लाकर इलाज कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक इन्हौना रोड पर रानी के पुरवा मजरे अतरेहटा गांव में 40-50 लोगों का झुंड होली के रंग बाजी में जुटा था और आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी नहीं छोड़ रहा था सभी को रंग लगा रहा था।
बताते हैं कि, दोपहर बाद में एक चार पहिया वाहन चालक कार लेकर रोड से इन्हौना की ओर जा रहा था। भीड ने कार को रोककर कार चालक को जबरदस्ती नीचे उतार लिया। कार चालक के लाख मना करने के बावजूद रंग से उसे पूरी तरह सरोबार कर दिया। झल्लाए कार चालक ने अपने आप को छुड़ाकर कर कार आगे बढ़ाई और फिर मोड़ कर तेज रफ्तार से कार लाकर हुडदंगियों की भीड़ पर चढ़ा दिया।
जिससे रानी के पुरवा के रहने वाले भारत मौर्या 50, गल्लू 45 ,रोहित 25 ,पंकज 20, अर्जुन 35 गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन कार चालक कार लेकर भाग निकला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी महराजगंज में लाकर भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि, कार चालक का पता लगाकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ