रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक मनचले द्वारा घर में घुसकर खाना बना रही युवती के निजी अंगों में जबरन रंग लगाने पर बवाल मच गया। युवती के चिल्लाने पर बचाव करने पहुचे उसके भाई से भी मनचले ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां 22 वर्षीय एक युवती घर के अंदर खाना बना रही थी तभी पड़ोस के मनचले ने मौका पाकर युवती को अकेले देख, उसे आंगन में गिरा दिया और उसके निजी अंगों में रंग लगाने लगा। युवती के चिल्लाने पर उसका भाई उसे बचाने दौड़ा तो मनचले से उसकी हाथापाई हो गई।
जाते-जाते मनचले ने भाई बहन दोनों को जान से मारने की धमकी दी। भाई की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना पर कोतवाल महराजगंज अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और भाई की तहरीर पर मनचले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस ने तत्काल मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ