पूर्व शिक्षक मोन गांव निवासी रंगनाथ सिंह हुए गगन के चांद सितारे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के मोन ग्राम सभा के प्रधानपति व वरिष्ठ सपा नेता माताफेर सिंह के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक रंगनाथ सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया है, यह 95 वर्ष के थे। जिनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से डलमऊ में गंगा घाट पर किया गया।
    आपको बता दें कि, सरल स्वभाव, मृदुभाषी और व्यक्तित्व के धनी 95 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रंगनाथ सिंह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका बीती रात लगभग 11:30 बजे आकस्मिक निधन  हो गया। मौत की खबर क्षेत्र में फैलते ही उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
    शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, रामलखन यादव, सपा नेता सुधीर साहू, शंकर बक्स सिंह, संत कुमार चौधरी, केशव चौधरी, बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनऊवा, असगर मदारिया, बछरावां ब्लॉक विक्रांत अकेला, ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह, सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, रामकुमार, रामशरण कुशमेश, आसिब कुरैशी, अली अमजद, अनस सिद्धकी सहित हजारों लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर ने रंगनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ