रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जिनमें जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मोन गांव निवासिनी भगवान देई पत्नी श्रीपाल ने कहा है कि, गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी गण भीम अर्जुन पुत्र जगपाल व दुर्गेश पुत्र राजेश तथा जगतपाल आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मेरे पति श्रीपाल व बेटी सोनी को गंभीर चोटें आई हैं।
तो वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दुर्गेश पुत्र राजेश निवासी ग्राम नरई ने कहा है कि, शिवलाल पुत्र मोहन निवासी ग्राम नरई मुकेश पुत्र श्रीपाल व श्रीपाल पुत्र सुरजू किरसन पुत्र अज्ञात निवासी गण मोन थाना महराजगंज होली के दिन मैं अपने चाचा जगतपाल के घर ग्राम मोन आया हुआ था, तभी रात्रि 7:00 बजे यह चारों दबंग प्रतिपक्षी गण एक राय होकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मारा-पीटा जान से मारने की धमकी दी। जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, दोनों पक्षों की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ