रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाइक पर सवार तीन लोग रिश्तेदारी में बीमार मौसा को देखने महराजगंज कोतवाली के खैरहना गांव जा रहे थे। तभी बछरावां रोड पर बल्ला मोड के पास कुत्ते के अचानक बाइक से टकरा जाने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि, थाना बछरावां के कलुई खेड़ा गांव के रहने वाले लल्लन 36 पुत्र रामसुमेर अपने पिता रामसुमेर पुत्र राम दुलारे 60 व चाचा शिव प्रकाश पुत्र राम दुलारे 45 को बाइक पर बैठाकर खैरहना गांव बीमार मौसा को देखने जा रहे थे। तभी बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के मोड़ के पास अचानक सामने से कुत्ता निकला और बाइक में आकर भिड गया। बाइक बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। तीनों को गंभीर चोटें आई है।
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर तीनों गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को सीएचसी भिजवाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ