ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगाही गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार बीती रात 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बगाही गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। जब सुबह ग्रामीण गांव से बाहर जाने लगे तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की सूचना, बछरावां पुलिस को दी।
     अभिलंब घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने पुलिस बल व ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक की शिनाख्त  करने के लिए शव की सघन तलाशी ली। युवक के कपड़ों में कोई भी ऐसा प्रपत्र नहीं मिला जिससे की उसकी पहचान हो सके।
      इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस प्रयास कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ