अध्यापकों ने कोरोना वायरस पर चलाया विशाल जागरूकता अभियान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछंरावा/रायबरेली: उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय गोझवा बछरावां के प्रधानाध्यापक द्वारा 20 मार्च 2020 को ग्राम गोझवा मनखेड़ा में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने जागरूकता अभियान चलाकर घर-घर जाकर बच्चों एवं अभिभावकों को कोरोना वायरस के बढ़ते कब प्रकोप से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। जिसके अंतर्गत हाथों की निरंतर साफ-सफाई हेतु साबुन का वितरण करते हुए उन्हें हाथ धोने और अपने आसपास की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया।
     आपको बता दें कि, आशुतोष शुक्ल द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने के दौरान कहा कि, यह वायरस सम्पूर्ण मानवता के अस्तित्व को चुनौती दे रहा है। आइये हम सब मिलकर इसकी चुनौती को स्वीकार करें और इसके संक्रमण से खुद को संयम बर्तते हुए व सावधानीपूर्वक बचाव करे और दूसरो को भी बचाव हेतु प्रेरित करें। इससे जागरूकता के माध्यम से ही बचा जा सकता है। हम सब मिलकर संकल्प ले कि, जब तक कोरोना का खात्मा और समुचित उपचार नहीं खोज लिया जाता तब तक घरो से, निकलने भीड वाली जगहो पर जाने से बचे व दूसरो को भी बचाये।
      इसी क्रम में ग्रामीणों से अपील की गयी कि, वह 22 मार्च 2020 को प्रधान मंत्री के आह्वान पर प्रातः 7 बजे से साय 9 बजे तक जनता कर्फ़्यू को पूर्णतः सफ़ल बनाये और कोरोना वायरस के जड़ से खात्मे की लड़ाई में शासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करे।
       एक दिवसीय कर्फ्यू के महत्त्व से सभी को अवगत कराते हुए सामान्य सूचना के आधार पर कॅरोना वायरस किसी भी सतह पर लगभग 9 से 12 घंटे  जीवित रहता है और कर्फ्यू का समय सुबह 7 से रात 9 बजे तक मतलब 14 घंटे और फिर रात मतलब मोटे तौर पर  24 घंटे है अर्थात ये 24 घंटे लोग घरों में रहेंगे, तो अवश्य ही  कोरोना वायरस संक्रमण सतहों से लगभग शून्य हो जाएगा और सोशल ट्रांसमिशन (सामाजिक प्रसारण) का खतरा बहुत कम हो जाएगा। यह बुद्धिमानी पूर्ण       निर्णय हम सबको मिलकर शत प्रतिशत सफल बनाना होगा तभी यह विश्व के रक्षण में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह सब आपकी जागरूकता एवम सहयोग से पूर्णतया सम्भव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ