अच्छा होता यदि यह पद भारतीय जनता पार्टी का कार्य कर रहे किसी कार्यकर्ता को सौंपा जाता-रमेश अवस्थी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लंबे इंतजार के बाद अंततोगत्वा नगर विकास विभाग महराजगंज नगर पंचायत के लिए 3 सभासदों का मनोनयन कर उनकी सूची जिलाधिकारी के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय नगर पंचायत अध्यक्ष को भेजती है। जिसके मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी रमेश अवस्थी तथा भारतीय जनता पार्टी के महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा एवं पूर्व सभासद दलित नेता हीरालाल पासी को सभासद नामित कर दिया गया है।
      आपको बता दें कि, तीनों नामों के बारे में प्रस्ताव महराजगंज भाजपा कार्यालय से संसद भेजी गई थी और जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने इसकी पैरवी की थी। तीनों नामित सभासदों के मनोनयन की जानकारी होते ही भाजपाइयों और सभासदों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मनोनयन के लिए चेयरमैन सरला साहू की सराहना की है तो वहीं प्रभात साहू
 का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इनसेट......
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने एसके इंडिया न्यूज़, केयर ऑफ़ मीडिया और हिंदी दैनिक समाचार पत्र "प्रभात" को बातचीत के दौरान बताया कि, वे संघ के स्वयंसेवक समाज के सेवक है और हिंदू समाज के संगठन के लिए भी समर्पित हैं। उन्हें अपने मनोनयन पर आश्चर्य हुआ है। उन्होंने कहा है कि, अच्छा होता की यह पद भारतीय जनता पार्टी का कार्य कर रहे किसी कार्यकर्ता को सौंपा जाता। हालांकि शेष दोनों लोगों का मनोनयन स्वागत पूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ