रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत तहसील महराजगंज में अनावश्यक भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही के चलते आज तहसील परिसर में काफी कम भीड़ भाड़ दिखी तहसील के सभी न्यायालयों में जहां कोई काम काज नहीं हुआ वहीं सूचना पट पर मुकदमो की अग्रिम तारीख लिखकर चस्पा कर दी गई थी। अधिवक्ताओं की उपस्थिति भी काफी कम रही।
आपको पता दें कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह तहसीलदार विनोद कुमार सिंह नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा सहित सभी अधिकारी परिसर में ही मौजूद रहकर आवश्यक शासकीय कार्यों को अंजाम देते रहे। अपने-अपने कार्यालयों में नहीं बैठे इसलिए जनता दर्शन की कार्यवाही नहीं हुई।
तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, कल जिलाधिकारी के निर्देशों के उपरांत दोनों बार एसोसिएशनो से पत्राचार करके जिलाधिकारी व शासन की मंशा से अवगत करा कर अधिवक्ताओं से सहयोग मांगा गया था। जिसका अपेक्षित परिणाम देखने को मिला। प्रशासन की यह कार्रवाई कोरोना से बचाव के मद्देनजर देखी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ