सड़क हादसे 4 गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा - बहराइच हाइवे पर स्थित मनऊखेड़ा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मां बेटे सहित चार घायल हो गए।
     विदित हो कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच पर स्थित मनऊखेड़ा गांव के पास एक मोटरसाइकिल बछरावां से हैदरगढ़ की तरफ से जा रही थी तो वहीं दूसरी मोटरसाइकिल हैदरगढ़ से बछरावां की तरफ जा रही थी दोनों आमने-सामने आपस में टकरा गई जिसमें महिला रामजानकी पत्नी रामसेवक व महिला का पुत्र शुभम गुप्ता 17 वर्ष निवासी पोखरा कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ,आकाश 20 वर्ष निवासी तरौजा मजरे कुम्भी, अभिषेक  20 वर्ष निवासी मवैया पिडौली थाना शिवगढ़ सहित चार
गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से शिवगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां पर महिला की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ