रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भी लॉक डाउन रहा। कस्बे के प्रसिद्ध मां जसवंत्री देबी मंदिर के अलावा क्षेत्र तथा जिले के अन्य मंदिरों पर ताला लटका होने के कारण यहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने घरों पर ही माता की पूजा-अर्चना कर नवरात्र का पहला दिन मनाया।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील पर लॉक डाउन का मंदिरों में भी असर देखने को मिला। बुधवार को नवरात्र का पहला दिन था। इस दौरान महराजगंज समेत जिले के लगभग सभी मंदिरों में ताले लटके रहे। लोगों ने घर पर ही मां की पूजा अर्चना की। क्षेत्र के सभी मंदिरों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि पहले नवरात्र के दौरान इन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
मां जसवत्री देबी मंदिर: वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर यहां मां का धाम लॉक डाउन नहीं रहेगा। मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। यहां के पुजारी ने बताया कि, इस दौरान चाहे कोई श्रद्धालु आए या न आए मगर मां जसवंत्री देवी मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना होगी। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही कोरोना वायरस से लोगों को निजात मिलेगी और मां की नवरात्रि बेहतर होंगी।
मां जसवत्री देवी मंदिर के पुजारी की अपील
मां जसवंत्री देवी मंदिर के पुजारी ने बताया कि, वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए मंदिर समिति भी सरकार का सहयोग कर रही हैं। चैत्र नवरात्रों के दौरान महराजगंज क्षेत्र के मंदिरों समेत पूरे जनपद के मंदिर लगभग बंद रहेंगे। महराजगंज कस्बे का मां जसवंत्री देवी मंदिर मंदिर सिद्धपीठों में से एक है। यहां पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। बताया कि, मंदिरों में सिर्फ पुजारी ही पूजा-अर्चना कर मातारानी को नियमित भोग लगाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ