कोरोना: चांदा गॉव में छोटे बच्चों ने मिलकर सुरु की "साफ-सफाई की जरूरी पहल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
लालगंज/रायबरेली: इन दिनों कोरोना ने पूरे विश्व में कहर मचा रखा है। जिसपर प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लॉकडाउन का आदेश दिया हुआ है जिसपर पूरा भारत बंद है, और तेजी से फैल रहे कोरोना पर घर से न निकलने का भी आदेश है। साफ सफाई से रहने को भी कहा गया है।
      उसी के मद्देनजर क्षेत्र के चांदा गॉव मे कुछ छोटे छोटे बच्चों ने मिलकर एक पहल शुरू की है। जिसमें वो अपने  आसपास साफ सफाई रखने का संदेश दे रहे हैं।
     आपको बता दें कि, छोटे-छोटे बच्चों ने गांव की गलियों में साफ सफाई करते हुए यह संदेश दिया कि, अपने आपको, घरों को तथा अपने मोहल्ले में व अपने आसपास साफ सफाई का विशेष प्रबंध रखा जाए तभी कोरोनावायरस से लड़ा और बचा जा सकता है । इस कार्य मे विकट उर्फ टेलर, गुलाब, लक्ष्मीशंकर, करिश्मा, आनन्द, कैप्टन आदि बच्चे सामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ