प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह की दरियादिली का रायबरेली में शोर ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 27 मार्च 2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ लॉक-डाउन के परिपेक्ष्य थानाक्षेत्र के जहानाबाद तिराहे पर ड्यूटी हेतु उपस्थित रहे तभी राजेश पुत्र स्वर्गीय तुलसीराम निवासी अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली घर से अपनी पत्नी के जेवरात बेचने के लिए बाजार जा रहा था।
       पुलिस ने रोका पूछताछ के दौरान जिसके द्वारा बताया गया कि, घर में राशन ना होने के कारण जेवरात बेचकर राशन इत्यादि लेने जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने उसको साथ लेकर उसके घर पर वास्तविकता का पता लगाया गया। तो उसकी पत्नी द्वारा बताया गया कि, यह बात पूर्णतः सत्य है।
 जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा स्वयं के रुपयों से उसे लगभग 10 दिनों के लिये राशन एवं सब्जियां तथा फल आदि खरीद कर दिया गया, और स्वयं का मोबाइल नंबर उसे देते हुये आश्वासन दिया गया कि, जरूरत पड़ने पर पूरी मदद की जाएगी।
    प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की चर्चा समूचे रायबरेली जनपद में जोरों पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ