कोरोना: धैर्य टूटने से पहले ही सरकार द्वारा की गई घोषणाएं लोगों के लिए बनी संजीवनी।। Raebareli news ।।

                                   विनय वर्मा
लेखक वरिष्ठ पत्रकार है
शिवगढ़/रायबरेली: लोगों का धैर्य टूटे उससे पहले ही सरकार ने घोषणाएं कर दी हैं। घर में बैठे लोगों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है। 
     आपको बता दें कि, वर्तमान समय में पूरे विश्व में कोरोना महामारी का संकट चल रहा है। ऐसे में भारत सरकार की वित्त मंत्री सीतारमण ने आम जनमानस को संजीवनी रूपी तोहफा दिया है। किसानो की योजना, किसान सम्मान निधि का फायदा 8 करोड़ 70 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। दो हजार की किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्रांसफर कर दी जाएगी, बुजुर्गों दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने तक एक हजार रुपये अतिरिक्त मिलेगा। यह दो किस्तों में दिया जाएगा।
                               ललित तिवारी
     3 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा, उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ महिला लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे, महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपये प्रति महीने की राशि अगले तीन महीने तक दी जाएगी। इससे 20 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। वहीं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी दीनदयाल योजना के तहत 20 लाख तक का लोन दिया जाएगा। यह अमाउंट पहले 10 लाख था।
                                रमेश सिंह
       वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि, जो लोग इस जंग को लड़ रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा। इस तरह की घोषणाओं को सुनकर क्षेत्र में घरों में बैठे लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार की सोच पर बधाई और धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।। 
                               शौकत अली
      भवानीगढ़ निवासी मोहम्मद शौकत अली, पिपरी निवासी ललित तिवारी, ऐमापुर निवासी रमेश सिंह, चितवनिया निवासी विनय वर्मा का कहना है कि, सरकार ने इस मुसीबत के वक्त में  संजीवनी देने का कार्य किया है। लोग बेबस होकर घरों में दुबके हुए बैठे हैं। सभी का रोजगार छिन चुका है, और ऐसे में सरकार की यह घोषणा निश्चित रूप से सभी के लिए राहत भरी घोषणा है। जो संजीवनी का कार्य करेगी। इससे गरीब बेसहारा असहाय लोगों के परिवारों को कुछ राहत मिलेगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को सभी ने बधाई दिया।
      सभी ने जल्द ही धन अवमुक्त कराने की भी मांग की है। जिससे लोगों को राहत मिल सके, और अधिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ