कोरोना: क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने संभाली कमान।। Raebareli news ।।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार है
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र में कोरोना बीमारी को लेकर पुलिस सतर्क दिखी। क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने संभाली कमान। बांदा बहराइच मार्ग की भवानीगढ़ चौराहे पर सभी पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश। अनावश्यक सड़कों पर टहलते न दिखे लोग। 
     आपको बता दें कि, क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, लाकडाउन में मूलभूत आवश्यकता की चीजों के लिए कुछ समय की ढील दी जाती है और उसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग पर लोग खड़े हो मानक का पूरा पालन करें, अन्यथा उन्हीं लोगों के लिए समस्या बनेगी।
 संपूर्ण विश्व कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है ऐसे में कोई भी नासमझी पूरे देश को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जागरूक हो स्वयं को बचाएं। अपने परिवार को बचाएं। समाज को सुरक्षित करें।  देश को सुरक्षित करें। 
      इस समय इस महामारी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। ज्यादा से ज्यादा घरों के अंदर रहे। घर मे ही आइसोलेट होते रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें।

     इस अवसर पर थाना अध्यक्ष शिवगढ़ राकेश कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, राजकिशोर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ