कोरोना: शिवगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ।। Raebareli news ।।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार है
शिवगढ़/रायबरेली: गरीबों की मदद के लिए शिवगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। 
    आपको बता दें कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी। लॉक डाउन की स्थिति में बहुत से लोग अपने घरों से बेघर होकर कहीं ना कहीं फंसे हुए हैं, ऐसी ही स्थिति से गुजर रहा एक परिवार सहारनपुर झांसी निवासी चाट का ठेला लगाकर जीवकोपार्जन का करते हुवे पेट पाल रहे थे। लॉक डाउन के बाद उस परिवार के पास खाद्यान्न की कोई व्यवस्था नहीं थी। लॉकडाउन होने के कारण घर भी लौटकर नही जा पाए। जैसे ही इस बात की भनक थानाध्यक्ष राकेश सिंह को लगी उन्होंने स्वयं मदद करते हुए समाजसेवियों से भी मदद का आवाहन किया। 
     एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से सभी को खाद्यान्न की व्यवस्था करवाई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, राज किशोर मिश्रा, मोहम्मद तौसीफ, दयाशंकर यादव, मीनू आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ