कोरोना: भाजपा नेता के निर्देशन पर मंडल अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को दिल खोलकर कराया भोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर शहर और अन्य राज्यों से पलायन कर चुके सफर कर रहे रास्ते में या गांव कस्बे में रहने वाले छोटे छोटे व्यापारी रिक्शा चालक मजदूर, जरूरतमंदों को भोजन कराने वाले दिल खोल कर सामने आ रहे हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घेरा नुमा गोलाकार कुछ स्थानों पर बीच-बीच में स्टूल या बैंच लगाकर उस पर रखकर लंच पैकेट दिए जा रहे हैं। तमाम संस्थाओं ने पुलिस के माध्यम से भी लंच पैकेट सौंपकर इन्हें गांव और गलियों तक जाकर वितरित किया है।
     आपको बता दें कि, रायबरेली के रहने वाले भाजपा नेता अतुल सिंह ने भी कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन से प्रभावित राहगीरो एवं जरुरतमंदो, भूखों को भोजन कराया। जिस प्रकार से कल उन्होंने रायबरेली में भूखों को भोजन कराया था, उसी प्रकार आज 30 मार्च 2020 दिन सोमवार को भी उन्होंने ऊंचाहार में मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के माध्यम से 300 लंच पैकेट दिल खोलकर वितरण कराया।
      आपको बता दें कि, मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि, अतुल सिंह का प्रयास है कि, जरुरतमंदो की हर तरीके से मदद की जाये। ताकि कोई भी भूखा न रहे, और सभी से कम से कम एक मीटर दूर रहने व मास्क लगाने की  अपील भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ