बाहर से आने वालों का आंकड़ा एक हजार से पार, स्वास्थ्य जांच के बाद नहीं दिखे कोरोना के लक्षण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: करोना महामारी के खौफ से परदेस  कमाने गए देहाती लोगों के लौटने का सिलसिला तेजी से जारी है। इसी क्रम में लॉक डाउन होने के बाद आज छठवें दिन भी लोगों का भारी तादात में वापसी का सिलसिला जारी है। अकेले महाराजगंज क्षेत्र से घर वापसी करने वालों की तादाद लगभग 1000 पार कर गई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं।
      आपको बता दें कि, वापस लौटे सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण यहां सीएचसी के अलावा गांव में तीन टीमों को भेजकर कराया जा रहा है। गनीमत यह है कि, अब तक कोई भी गंभीर पेशेंट नहीं दिखा है। परीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को एक लिखित प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है जो यह प्रमाणित करता है कि इन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
      जबकि प्रशासन ने घर वापस लोटे सभी लोगों को घर पहुंच कर 14 दिन तक एकांतवास करने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, स्वास्थ्य कर्मी दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, और जहां भी पता चलता है या जिस गांव से सूचना आती है कि, वहां बाहर से लोग लौटे हैं तो वहां टीम भेजकर स्वास्थ्य की जांच करा दी जाती है। उन्होंने बताया कि, विदेश से वापस लौटे लोगों की संख्या आठ ही है। शेष सभी दिल्ली मुंबई गुजरात बंगाल अादि से लाटेे हैं। अभी तक किसी में कोरोना के संभावित लक्षण नहीं दिखे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ