आचार्या बहनों ने बच्चों के गालों पर गुलाल लगाकर कोरोना वायरस से बचने के बताएं उपाय।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरली: भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय अभियान के तहत शिवगढ़ क्षेत्र के शिवली, बैंती, तरौजा, खजुरों, देहली, कसना,सीवन सहित कुल 30 एकल विद्यालयों में नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ आचार्या बहनों ने होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। एकल विद्यालयों की सभी आचार्या बहनों ने अपने अपने विद्यालयों में अबीर-गुलाल लगाकर नन्हें मुन्ने बच्चों के चेहरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली खेली तो रंगो के पर्व की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। बच्चों ने आपस में भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खूब धमाल मचाया।
     आपको बता दें कि, एकल विद्यालय शिवली में होली का पर्व होली से पहले ही उमंग के साथ देखने को मिला। रंगों का स्वरूप आदर, प्रेम, स्नेह तथा सौहार्द्र में घुला हुआ लगा।
      तो वहीं नन्हें बच्चों ने गीत के साथ होली से हमजोली की और बच्चों ने बालपन नटखट के साथ होली का स्वागत किया। एकल विद्यालय शिवली की आचार्या अनीता देवी ने विद्यालय के सभी बच्चों  को सुरक्षित तरीके से होली का त्यौहार मनाने व कोरोना वायरस से अपने आप सुरक्षित करने के बारे में जागरूक भी किया। आचार्या अनीता देवी ने नन्हें मुन्ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाते हुए रंगो के पावन पर्व होली की शुभकामनाएँ दी।
     इस मौके पर प्रयांसी, महक, अनस, अलफेज, इकरा बानो, अंजली, अशिंका, अनिकेत, अनंत (कृष्णा), निशा, फैजान, साक्षी, राज, सैजल सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ