डीसीएम की टक्कर से मां बेटे घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां हैदर गढ़ रोड पर बने ओवरब्रिज पर एक डीसीएम ने मां बेटे को टक्कर मार दी। जिससे बेटा मोटरसाइकिल सहित डीसीएम के नीचे चला गया। इस दर्दनाक घटना में दोनों को गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल मां बेटों को स्थानीय सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के संदाना गांव के रहने वाले दुर्गेश कुमार 24 अपनी मां सोना 50 को मोटरसाइकिल से लेकर हैदरगढ़ जा रहा था, वह जैसे ही शिवगढ़ मार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर पहुंचे सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। दुर्गेश की मोटरसाइकिल डीसीएम के नीचे आ गई और काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई।
      इस हादसे में दुर्गेश का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मां सोना को भी गंभीर चोट आ गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉ प्रभात मिश्र ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
     डॉ प्रभात मिश्रा का कहना है कि, दोनों की हालत काफी नाजुक है इसलिए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं  घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, डीसीएम को थाने लाया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ