प्रदेश सचिव के आवाहन पर दीपोत्सव के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया डॉ0 अंबेडकर की जयंती।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा है कि, डॉ भीमराव अंबेडकर मानव नहीं बल्कि महामानव थे। उन्होंने देश ही नहीं पूरे विश्व के शोषितो, दलितों, पीड़ितों, को नई रोशनी दिखाकर उनके जीवन स्तर को सुधारने का मिशन चलाया था, जिसका परिणाम है कि, आज विश्व भर में उनके विचारों को बड़े ही सम्मान और आदर के साथ माना जाता है। वह करोड़ों करोड़ लोगों के लिए आशा के दीप के समान है। इस अवसर पर आज उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर की 127 वी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। आज वह स्वयं अपने घर पर दीप जलाएंगे और उनके हजारों समर्थक भी अपने अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करेंगे।
     आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव श्री पासी ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर की योग्यता और प्रतिभा को लोहा मानते हुए उन्हें अपनी पहली सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री नियुक्त कर उनकी बेशकीमती सेवाओं का लाभ उठाया है। बाद में कांग्रेसी सरकारों ने उनके दृष्टिकोण पर अमल कर कई योजनाएं भी चलाई है। जिनमें गरीबों को 35 किलो मुक्त राशन वितरण का काम जो, डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में शुरू की गई थी। यह योजना भी डॉक्टर अंबेडकर की प्रेरणा से चलाया गया था।
    डॉक्टर अंबेडकर व्यक्ति नहीं एक मानवता विचारधारा की मिसाल थे। श्री पासी ने यह उद्गार पाली गांव में लाक डाउन के 21 में दिन 300 घरों में बेहद गरीब तबके के लोगों को निशुल्क राशन किट वितरण करने के उपरांत हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए व्यक्त किए हैं।
    इस मौके पर डॉक्टर विचित्र चौधरी, संदीप मौर्य, रामनरेश मौर्य, प्रिंसू वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ