गोण्डा के रहने वाले हैं पांचो मजदूर
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: झांसी से पैदल शिवगढ़ पहुंचे मजदूरों को देखकर ग्रामीण दंग रह गए। गोण्डा के रहने वाले मजदूर रणधीर सिंह, वीरेन्द्र बहादुर, अजय प्रताप सिंह, रोहित शर्मा, इंद्रेश शर्मा ने बताया कि, वे पिछले 7 वर्षों से झांसी में कार पेंटिंग का कार्य करते थे। लॉकडाउन होने पर मालिक ने कुछ दिन तो मदद की किन्तु जब मालिक को लगा कि, लॉकडाउन समाप्त नहीं होगा तो मालिक ने मदद करने से इंकार कर दिया।
आपको बता दें कि, मालिक की ओर से किसी प्रकार की मदद ना मिलने के कारण जब झांसी में यह मजदूर भूखों मरने लगे तो झांसी से गोण्डा के लिए पैदल ही चल पड़े। मजदूरों ने बताया कि, रास्ते में कहीं रुकने को मिलता था, तो रुक जाते थे, नहीं तो रोड किनारे ही सो जाते थे। जब उनसे पूछा गया कि, इस सफर के दौरान क्या खाते पीते थे तो उन्होंने बताया कि, आधार कार्ड देखने के बाद कोई न कोई मदद कर देता था।
जब पांचों मजदूरों से पूछा गया कि, आगे कैसे जाएंगे तो रणधीर सिंह ने बताया कि, बड़ा भाई ध्रुप सिंह हैदरगढ़ में बैठा इंतजार कर रहा है, रास्ते में कोई साधन मिलेगा तो साधन से चले जाएंगे नहीं तो पैदल ही घर तक का सफर तय करेंगे।

0 टिप्पणियाँ