चूल्हे में चाय बनाते समय 20 वर्षीय युवती झुलसी जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में चूल्हे में चाय बना रही 20 वर्षीय युवती आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया।जहां डाक्टरो ने 45 परसेंट से अधिक  झुलसने की बात कहते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, गांव निवासी अजय कुमार पांडे की पुत्री स्वाति घर में सोमवार की दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे चाय बना रही थी। जिसमें उसने चूल्हे में सरसों की पिन्जी जलाई हुई थी, जिससे अचानक तेज लौ निकली और उसके कपड़ों में आग लग गई। वह चिल्लाकर बाहर भागी, जब तक आग को बुझाया जाता वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
      108 एबुलेस द्वारा उसे सीएचसी लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ