रायबरेली पुलिस बखूबी निभा रही देश की जिम्मेदारी।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ पुलिस लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। यहां का आलम यह है कि, लाक डाउन के  प्रारंभ से लेकर अब तक 65 दोपहिया वाहनों को सीज करने में डलमऊ कोतवाली पुलिस जिले में टॉप साबित हो रही हैं।
     आपको बता दें कि, शासन की मन्सानुसार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी आरपी शाही और डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने पुलिस बल के साथ मिलकर सोमवार को सुबह से ही लाक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बाइक सवारों पर सख्ती से पेश आई। तपती धूप में खड़े होकर क्षेत्राधिकारी मुराई बाग व कोतवाली प्रभारी चौराहे पर डटे रहे। 
     अधिकारी स्वयं लोगों की हिफाजत करने के लिए कड़ी धूप में तपते रहे। इतना ही नहीं जरूरत और निर्धन असहाय व्यक्तियों को फल वितरण, बिस्कुट इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री लंच पैकेट भी दिया। एक तरफ अधिकारी अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सामाजिकता और मानवीयता का भी ध्यान दे रहे है। 
      डलमऊ पुलिस की इस तरह की कार्यशैली को देखकर लोग जमकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों पर चाहे कार्यवाही करने की बात हो या फिर चाहे गरीब, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना। पुलिस दोनों कार्यों में जिला टॉप साबित हो रही है।
      पुलिस अधीक्षक की नजरों में डलमऊ कोतवाली प्रभारी अपने नेक एवं सराहनीय कार्यों की बदौलत सर्वश्रेष्ठ बने हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ