अपने-अपने घरों में रहें, परिवार के साथ सुरक्षित रहें, कानून का पालन करें, जरूरतमंद की मदद करें-सांसद श्याम सिंह

जौनपुर; कोरोना महामारी ने देश के प्रत्येक वर्ग को प्रभावित किया है। जिनमें सबसे ज्यादा वो लोग  प्रभावित हुए हैं, जो प्रतिदिन की आजीविका पर निर्भर हैं। ऐसे समय में देश के विभिन्न शहरों में समाजसेवियों ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं हैं।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी के सांसद श्यामसिंह यादव ने कोरेना जैसी महामारी में प्रभावित हुए जरूरतमंदों की सेवा में दिन-रात एक कर दिया है। एक जनपद प्रतिनिधि होने के अलावा उनमें एक बेहतर समाजसेवी होने  का  जज्बा भी देखने को मिला है।
      जनपद में जहां-तहां फंसे लोगों की मदद के साथ ही परदेश में भी लोगों को मदद पहुँचा रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों जैसे मुम्बई, सूरत, कलकत्ता, गोआ इत्यादि कई राज्यो में फंसे जनपद वासियों को हरसम्भव मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न आयामों जैसे ट्वीटर, फेसबूक इत्यादि पर भी आयी मदद की गुहार पर सक्रियता से कार्य करते हुए लोगों को यथाम्भव मदद उनके द्वारा पहुंचाई जा रही है।
     इस संवाददाता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि, एक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी होने के नाते इस आपदा की घड़ी में जितना संभव हो पा रहा है उससे कहीं अधिक वे लोगों की सेवा करने की कोशिश में लगातार जुटे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि, जो लोग जहां भी हैं, वह वही बने रहें। अपने-अपने घरों में रहें, परिवार के साथ सुरक्षित रहें, कानून का पालन करें, और जरूरतमंद की मदद करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ