कोरोना महायुध्द के मुख्य सेनापति DM से मिले गायत्री शक्तिपीठ के सदस्य

21000/- का दिया चेक-DM ने सराहा---
किसी पत्रकार द्वारा भी पहली बार दी गई मदद राशि--
मिर्जापुर। साधना, आराधना और तपस्या के जरिए जन-जन को स्वस्थ तथा सुख-समृद्धि की दिशा दिखाने वाले संगठन शांति कुंज हरिद्वार की स्थानीय शाखा गायत्री शक्तिपीठ, मोर्चाघर ने कोरोना वायरस से मोर्चा लेने की योजना के तहत DM श्री सुशील कुमार पटेल के सद्प्रयासों के लिए मन्त्रयुक्त मंगलकामनाएं तो दी ही, साथ में इस जटिल वक्त में असहाय एवं निराश्रितों की मदद के लिए संगठन के सदस्यों द्वारा 21 हजार रुपए की राशि का चेक भी प्रदान किया गया ।
जन-स्वास्थ्य के लिए DM के लिए मंगलकामनाएं ।---
ट्रस्ट ने कोरोना युद्ध में मुख्य सेनापति के रूप में आगे रहकर दौड़धूप करने वाले DM श्री पटेल को पूर्णतः स्वस्थ रहने की कामना की क्योंकि दिन-रात के भागमभाग में श्री पटेल अपने स्वास्थ्य को गौण करते प्रतीत लगे । सदस्यों ने कहा कि इस महायुध्द में आप दुबले हुए हैं ।
DM की सदासयता--
ट्रस्ट की ओर से नकद धनराशि 21 हजार जब श्री पटेल को दी गई तो उन्होंने नकद न लेकर चेक प्रदान करने के लिए मुख्य ट्रस्टी श्री लक्ष्मीकांत मिश्र से कहा । किस नाम से चेक बनेगा, इस पर खुद DM श्री पटेल ने चेक भर दिया और तब हस्ताक्षर श्री मिश्र ने किया । DM ने इस योगदान की सराहना की ।
आगे भी तैयार--
ट्रस्ट की ओर से DM से बताया गया कि उनका संगठन आगे भी विविध रूपों में मदद के लिए तैयार है । इसी क्रम में यह कहा गया कि संगठन जनस्वास्थ्य की बेहतरी के लिए योग तथा नेचरोपैथी संबंधित कार्यक्रम करेगा । इसके अलावा जब भी प्रशासन की कोई अपील होगी, संगठन आगे रहेगा ।
पत्रकार ने मिसाल पेश किया
   इस अवसर पर 'अमर उजाला' दैनिक अखबार के छायाकार श्री बालाजी कसेरा ने ऐसे दौर में जब अच्छे भले लोग जगह जगह हाथ फैलाए देखे जा रहे हैं, वहीं उन्होंने भी 2100/- रुपए का चेक दिया । किसी पत्रकार द्वारा पहली बार किए गए इस योगदान पर DM श्री पटेल के साथ वहां उपस्थित ADM श्री यूपी सिंह, CMO डॉ ओपी तिवारी, SDM श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह, DSO श्री उमेश चंद, DIO श्री ओम प्रकाश उपाध्याय आदि मुग्ध हुए और सभी ने सराहना की ।
जांच प्रक्रिया के बारे में पूछा--
इस मौके पर सलिल पांडेय ने BHU से जांच में हो रही देरी दूर करने की मांग की तो DM ने CMO से इस संबन्ध में विस्तृत जानकारियाँ लीं । उन्होंने कहा कि BHU में 10 जिलों की जांच की जिम्मेदारी है, इसलिए दिक्कतें आ रही हैं । जिसे दूर करने की कार्रवाई चल रही है ।
ढील के संबन्ध में-
इस संबन्ध में DM श्री पटेल ने कहा कि शासन से हरी झंडी मिलते तत्काल ढील दी जाएगी । प्रशासन जनता की कठिनाइयों से परिचित है । 
गायत्री परिवार के सदस्यों की भागीदारी--
गायत्री परिवार की ओर से दी गई राशि में श्रीमती इंदुमती मिश्र, किरन श्रीवास्तव, पूर्णिमा द्विवेदी,  सत्य शर्मा दुबे, शंभु कुमार परिव्राजक, आभा श्रीवास्तव, वृजेश मालवीय एवं जय सिंह के अलावा पत्रकारों में हिंदुस्तान हेल्प लाइन के कृष्णा सिंह भी थे ।
                     सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ