अतुल सिंह निरंतर गरीबों में पहुंचा रहे हैं राशन सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के सराय तुला, किशुन्दासपुर, मियाँपुर, तिवारीपुर के जरुरतमंदो को मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह व विमलेंद्र बाजपेयी के द्वारा खाद्य सामग्री (राशन) वितरण कराया। 
     आपको बता दें कि, राशन सामग्री किट वितरण में मौजूद गोलू अग्रहरि ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों व जरुरतमंदो की सेवा कर रहे हैं।गांव गांव मे जरुरत मंदो को राशन सामग्री, मास्क आदि वितरित कराया जा रहा है। भाई अतुल सिंह लाक डाउन शुरु होने से अब तक लगातार सामग्री वितरण करवा रहे है। 
     इस अवसर पर उमेश द्विवेदी, विकास सिंह, विजय स्वाभिमान, सन्तोष यादव, राकेश यादव, मनोज सरोज, उमेश मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ