राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0 प्र0 की आपसे अपील।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सम्पूर्ण विश्व कोविड-19 (कोरोना) के भीषण प्रकोप से ग्रस्त है। इस महामारी पर विजय प्राप्त करने के लिए पूरा देश प्रयास रत हैं। भारत वर्ष में इस महामारी के विरूद्ध अग्रिम पंक्ति में संघर्ष करने वाले प्रदेश के डाक्टर,  पैरामेडिकल स्टाफ, स्वच्छता कर्मी, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सेना, वायुसेवा कर्मचारी, पत्रकारबंधुओं के साथ साथ इस महामारी के लिए शोधकार्य में लगे वैज्ञानिकों सहित समस्त कोरोना योद्धाओं को नमन व उत्साह वर्धन करता है। उक्त उद्गार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए हैं।
      आपको बता दें कि, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि, कोरोना योद्धओं के सम्मान में शिक्षक समुदाय अपने परिवार के साथ विद्यालयों में होने वाली  "वह शक्ति हमें दो दया निधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जायें" प्रार्थना का आयोजन सम्पूर्णं प्रदेश में एक साथ एक समय किये जाने का निर्णय लिया है। जो, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ०प्र० की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा ओमपाल राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है। 
   राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने समस्त शिक्षकों से आग्रह किया है कि, रा०शै०महासंघ के सदस्यों व जो अपने संगठन के सदस्य नहीं भी हैं वह आनलाइन शिक्षण से जुड़े बच्चों को भी इस राष्ट्रभाव से जुड़े हुए कार्यक्रम में शामिल करेंगे। इस भावना का प्रचार प्रसार आप जनपद में इस प्रकार करेंगें जिससे शिक्षक समाज की भावनाओं से कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन व मानसिक सम्बल बढ़े तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव जन-मानस के साथ साथ शासन प्रशासन में भी पहुँच सके।
   प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली ने समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों/अनुदेशकों तथा विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व अभिभावकों से अपील करता है कि, प्रार्थना कार्यक्रम को सफल बनाते हुए कोरोना योद्धाओं के उत्साहवर्धन व सम्मान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संबल प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें।

प्रार्थना कार्यक्रम: दिनांक 14-05-2020, दिन वृहस्पतिवार समय प्रात: 9:00 बजे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ