रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण लाकडाउन के दौरान समाज में तमाम कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर भी लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों के जीवन में सादगी भरे आचरण का दौर दिखाई पड़ रहा है।
आपको बता दें कि, ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के हरदोई गांव के रहने वाले एक युवक ने बगैर किसी तामझाम, बगैर गाजा बाजा बगैर बारातियों की फौज के महज चार लोगों की बारात लेकर वधू पक्ष के घर पहुंचा। 15 मिनट के भीतर मंत्रोच्चार के बाद जय माल का कार्यक्रम उसके बाद अग्नि के सात फेरे लगाकर शादी कर ली, और आधे घंटे के अंदर वधू की विदाई हो गई।
वर वधु चेहरे पर मास्क बांधे वापस गांव लौट आए। गांव में पैदल गुजरते वक्त बड़े बुजुर्गों का दूर से आशीर्वाद लिया। इस शादी की चारों तरफ चर्चे है। मामला तहसील क्षेत्र के हरदोई गांव का है। यहां के रहने वाले मैूकुलाल रैदास के पुत्र राम शेखर 21 की शादी भवानीगढ़ थाना शिवगढ़ की रहने वाली रोशनी 19 के साथ तय हुई थी। इसके बाद संपूर्ण लाकडाउन लागू हो गया। चिंता इस बात की थी कि, शादी कैसे हो यह बात बर राम शेखर ने हरदोई के ग्राम प्रधान आलोक चौधरी से बताई, तो आलोक चौधरी ने कहा कि, सोशल डिस्टेंसिगं का पालन करते हुए बारातियों को ना ले जाकर सादे ढंग से बधू को माला पहनाकर विदा करा ले आया।
गांव से राम शेखर के साथ प्रधान आलोक चौधरी, फरहत अली और सुजीत कुमार अलग अलग वाहन से भवानीगढ़ पहुंच गए। परिवार मे रोशनी के परिवार के एक मुखिया ने मंत्रोचार करके दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाने को कहा, इसके बाद अग्नि के सामने सात फेरे लगाए। इस दौरान वर और वधु चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। सात फेरे लगाने में भी वर वधु ने 2 मीटर की दूरी बनाए रखी। इसके पश्चात वर और वधू हरदोई आ गए।
यह सूचना गांव वालों को मिली तो गांव वालों में अपने दरवाजे खड़े होकर बर बधू का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में यह अनोखी शादी जो कि, महज बहुत कम खर्चे में सादगी पूर्ण ढंग से निपटने की चर्चा है।

0 टिप्पणियाँ