रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सोनिया गांधी यदि कांग्रेस की राम हैं, तो किशोरी लाल शर्मा सोनिया गांधी के हनुमान, यह कहना है महराजगंज कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम का। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार हिंदुस्तान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के सभी कार्यों को पूरा करने का वीणा हनुमान उठाते थे, उसी प्रकार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के हर काम में जी-जान से जुटने की इच्छाशक्ति के साथ किशोरी लाल शर्मा उन कार्यों को पूरा करते हैं, और रायबरेली के कांग्रेसी तथा स्थानीय जनता किशोरी लाल शर्मा के रहने की वजह से सोनिया गांधी की कमी महसूस नहीं होने पाती है।
आपको बता दें कि, कोरोना महामारी के दौरान संपूर्ण लाक डाउन लागू होने के बाद जिस तरह से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ा था। सोनिया गांधी के निर्देश पर किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन के साथ सामंजस्य बिठाकर बड़ी तेजी से हर जरूरतमंद परिवार के पास राहत सामग्री, हर पात्र परिवार तक पहुंचाने का काम किया है।
लगातार किशोरी लाल शर्मा छोटे से छोटे ग्राम स्तर तक के कार्यकर्ता से निरंतर दूरभाष के माध्यम से कुशल क्षेम जाना करते हैं, और उन कार्यकर्ताओं के सुझाव के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। जिससे जनता के साथ साथ हर कांग्रेसी कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा की दिल खोलकर सराहना कर रहा है, और वह लोग किशोरी लाल शर्मा के हर आदेश निर्देश को सोनिया गांधी का निर्देश समझकर निरंतर काम कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ