सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की ब्लैक मार्केटिंग किये जाने की सूचना पाकर पुलिस ने मारा छापा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ कस्बा स्थित एक भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की ब्लैक मार्केटिंग किये जाने की सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें ट्रैक्टर पर लदी बोरियां उतरवाते मिली। जिसको लेकर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। 
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर पर वितरण के लिए चावल आया था, आधी बोरियां लगभग ट्रैक्टर से उतारकर नीचे लगाई जा रही थी।सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल छापा मारा और एआरओ को सूचना दी। किन्तु कमिश्नर के कार्यक्रम की बात बताकर उन्होंने देर से आने की बात कही।
      गौरतलब हो कि, विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगदीशपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदार कृष्ण कुमार द्विवेदी ग्राम पंचायत जगदीशपुर व रामपुर खास सहित दो दुकानों का संचालन करते हैं। मंगलवार को गोदाम से वितरण के लिए चावल ले जा रहे थे, गोदाम से लगभग 500 मीटर दूरी पर ही बने अपने निजी भवन में ट्रैक्टर अंदर कर दिया, लोगो को अंदेशा हुवा तो पुलिस को सूचना कर दिया।
      मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंदर छापा मारा तो देखा ट्रैक्टर से चावल की बोरिया उतारी जा रही थी। सभी बोरियों पर सरकार की मोहर लगी हुई थी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बोरिया थी, और उसे लाभार्थियों में वितरित किया जाना था। वहीं सैकड़ों बोरियां खाद्यान्न भरी बंधी हुई गोदाम में ही लगी थी, जिनको देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा था कि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का माल निजी बोरियों में पलटी कराने के बाद बेधड़क बिक्रय किया जा रहा था। 
     क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि, इस तरह के खेल कोटेदारों के द्वारा अक्सर किए जाते हैं।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदार कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, गोदाम से माल उठाने के बाद आगे ट्रैक्टर खराब हो गया, जिसके कारण ट्रैक्टर को अपने घर के अंदर खड़ा किया था, किसी प्रकार कि, कोई कालाबाजारी नहीं की जा रही थी। 
     मामले में जिला पूर्ति अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि, जानकारी प्राप्त हुई है, एआरओ पारस नाथ पाल को जांच के लिए भेजा गया है। यदि कोटेदार दोषी मिलता है तो, उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ