विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों को महराजगंज पुलिस ने भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने न्यायालयों में चल रहे विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तो की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए आधा दर्जन वारंटिओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देश पर महराजगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के  पर्यवेक्षण में कोतवाली महराजगंज पुलिस में विशेष अभियान चलाते हुए वांछित अभियुक्तों मोन के रहने वाले संजय कुमार, पाली के रहने वाले शीतलदीन, झखरी की रहने वाली प्रेमा देवी, कलंदर गंज के रहने वाले राम रतन, कोटवा मदनिया कीे महदेई पत्नी सुंदर तथा भदिहा मजरे इंदौरा के रहने वाले गिरधारी पुत्र दुर्जन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
      प्रभारी कोतवाल श्याम चंद्र यादव ने बताया कि, यह सभी अभियुक्त तारीख पेशियों पर हाजिर नहीं हो रहे थे और न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। वहीं पुलिस की इस धरपकड़ की कार्रवाई से हड़कंप रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ