रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अन्दूपुर गांव में जानवरों को चारा देने गए 46 वर्षीय किसान को भूसे में छिपे बैठे जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सत्रोहन सिंह 46 पुत्र अनिरुद्ध सिंह कल देर शाम जानवरों को चारा देने के लिए भूसा लेने जा रहा था। बताते हैं कि, भूसे में बैठे सर्प ने उसे डस लिया। हालांकि उसने दौड़ाकर सांप को मार डाला और बात परिजनों को बताई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ