रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्कूली बच्चों को लेने आ रहे बाइक सवार को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। कुबना गांव का रहने वाला प्रभात सिंह 22 पुत्र सत्यभान सिंह बच्चों को लेने बाइक से महराजगंज के एक स्कूल आ रहा था। तभी हैदर गढ़ रोड पर पाली गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी वैसे ही वह बाइक समेत सड़क के किनारे जा गिरा।
राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस से महराजगंज सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चालक टक्कर मारने के बाद वाहन समेत भाग निकला।

0 टिप्पणियाँ