नहीं होंगे हाटस्पाट असनी और सलेथू, पुलिस की सख्ती बढ़ी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत बुधवार को असनी और सलेथू के रहने वाले दो जमातियो में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई 12 टीमें आज मौके पर नहीं पहुंची। जिला स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार असनी और सलेथू को हार्ट हॉटस्पॉट ही नहीं बनाया जाएगा। क्योंकि प्रशासन का मानना है कि, संक्रमित हुए दोनों लोग दिल्ली से लौटकर, वह न अपने घरों को जा पाए थे और ना ही परिजन उनसे मिल पाए थे। इसलिए साढ़े तीन किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने का कोई औचित्य ही नहीं प्रतीत होता है। यह जानकारी संवाददाता को महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने दी है।
      आपको बता दें कि, डॉक्टर राधाकृष्णन ने बताया है कि, हालांकि सूचना मिलने के बाद ही उन्होंने 70 स्वास्थ्य कर्मियों की 12 टीम में गठित करके सभी को क्षेत्र में जाकर काम करने का निर्देश दे दिया गया था। किंतु बाद में जिला स्तर पर बड़े अधिकारियों ने जब स्थिति की समीक्षा की, तो यह तथ्य सामने आया कि, जिन दोनों लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, वह वापसी में ना तो अपने घर गए ना ही अपने इष्ट मित्र व सगे संबंधियों से मिल पाए। 
     उन्हें सीधे बछंरावा से रायबरेली स्थित कृपालु इंस्टिट्यूट में क्वॉरेंटाइन किया गया था और वहीं से उनके जांच सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए थे। जहां सैंपल पॉजिटिव पाए गए। अब इस स्थिति में असनी और सलेथू को हॉटस्पॉट स्थल घोषित करने का कोई औचित्य नहीं बनता है, जिससे जिससे प्रशासनिक मशीनरी को इस्तेमाल करना बेकार सिद्ध होगा।
     जिला स्तरीय अधिकारियों के प्राप्त निर्देशों के मुताबिक अधीक्षक ने टीमों को अपने पूर्वत: काम निपटाने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तरह से चाक-चौबंद है। जहां कहीं भी आवश्यकता पड़ेगी तत्परता से वे अपने काम को अंजाम देंगे।
     उधर असनी और सलेथू गांव के 3 किलोमीटर परिधि के अंदर रहने वाले लोगों में भी राहत की सांस ली है। वैसे इस मामले में कल से पुलिस ने सारे इलाके में कड़ाई और तेज कर दी है। बुधवार की शाम रोजाना लगने वाली सब्जी और किराने की दुकानों को ही बंद रखा गया। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों में लगने वाले भीड़-भाड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सड़कों पर लगातार लाठियां भी पटकी। जिसकी खनक से लोग घरों में दुबके रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ