भाजपानेता व अधिवक्ता ने कहा कि, अगर पोस्टर कांड का खुलासा नहीं हुआ तो लाकडाउन खत्म होने के बाद बनेगी अग्रिम रणनीति
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मऊ बाजार में अराजक तत्वों द्वारा प्रभात साहू के लापता होने के चिपकाए गए पोस्टरों का मामला फिर तूल पकड़ रहा है। मामले में पुलिस प्रशासन से षड़यंत्रकारियों के नाम शीघ्र अति शीघ्र उजागर कर उन्हें दंडित कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता और अधिवक्ता भी मैदान में कूद पड़े हैं।
आपको बता दें कि, 24/25 अप्रैल 2020 की रात अराजक तत्वों द्वारा मऊ बाजार में इलेक्ट्रोस्टेट किए इस आशय के पोस्टर जिस पर लिखा था कि, महराजगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू लापता हो गए हैं, बड़ी तादात में रातों-रात पोस्टर चिपका दिए गए थे। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने दल बल के साथ जाकर पोस्टर फड़वा दिए थे। उसके बाद प्रभात साहू के समर्थकों द्वारा घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रभात साहू के समर्थन में विरोधियों पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए थे।
यह भी याद रहे कि, प्रभात साहू ने अज्ञात तत्वों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से षड़यंत्रकारियों के नाम उजागर कर कानूनी कार्यवाही की मांग की थी, और कोतवाल महराजगंज द्वारा तत्परता से मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई थी। मामला अभी भी जांच का विषय बना हुआ है। वहीं संदिग्ध लोगों ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रभात साहू के पक्ष में बयानबाजी भी जारी की गई थी। समझा जाता है कि, पुलिस के हाथ षड़यंत्र कारियों के गिरेबान तक पहुंचने ही वाले हैं।
मामले में यह भी चर्चा है कि, तमाम प्रकार के राजनैतिक दबाव भी पुलिस पर डलवाए जा चुके हैं, फिलहाल पुलिस अभी तक मामले में सक्रिय बनी हुई है।
इसी क्रम में जानकारी मिलने पर बछरावां विधायक राम नरेश रावत प्रभात साहू के आवास पर पहुंचे और उनको साथ लेकर मऊ बाजार में जाकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग संपूर्ण लाकडाउन बनाए रखने और बगैर किसी आवश्यक कार्य से घरों के बाहर न निकलने के साथ-साथ चेहरे पर गमछा अथवा रुमाल या मास्क लगाकर ही चलने का आवाहन किया था। इस अभियान में विधायक और प्रभात साहू के साथ ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट व युवा अधिवक्ता ज्योति प्रकाश अवस्थी उर्फ दीपू भी साथ मौजूद रहे।
इसके बाद समझा जाता है कि, विधायक ने इस भ्रमण के द्वारा षड़यंत्रकारियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि, प्रभात साहू सक्रिय है, पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। इसी क्रम में भ्रमण समाप्त होने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ने हमारे संवाददाता से अपने आवास पर वार्तालाप के दौरान पोस्टर कांड की कड़े शब्दों में निंदा की है, और कहा है कि, यह नीचता भरा कार्य किसी राजनैतिक व्यक्ति के द्वारा किया ही नहीं जा सकता है। ऐसा गंदा षड़यंत्र करने वाला व्यक्ति समाज का शत्रु और बहुत ही गंदी मानसिकता का है।
श्री अवस्थी ने महराजगंज पुलिस से मांग की है कि, ऐसे षड़यंत्रकारी तत्वों को बेनकाब कर सार्वजनिक रूप से उन्हें दंडित किया जाए और कानूनी कार्यवाही की जाए।
इसी क्रम में महराजगंज तहसील के पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी उर्फ दीपू ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है, और कहा है कि, मामले में दोषी लोगों को समाज के सामने बेनकाब कर दंडित किया जाए, अन्यथा मऊ क्षेत्र की सम्मानित जनता मामले में एकजुट होकर अग्रिम रणनीति बना सकती है। उन्होंने प्रभात साहू को क्षेत्र का बेमिसाल नेता बताते हुए कहा है कि, जिस प्रकार 24 घंटे वह क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहते हैं, गांव और गरीबों के हितों के लिए सदैव समर्पित रहते हैं, जो कोई भी उनसे मदद मांगने जाता है वह कभी निराश नहीं लौटता है। ऐसे सज्जन व्यक्ति के बारे में इस तरह का षड्यंत्रकारी कार्य करना निंदा ही नहीं महानिंदा का विषय है।
मऊ बाजार भ्रमण के दौरान भोलू सिंह, मोहम्मद टिरऊ, कमलेश अवस्थी, आशीष सिंह, बृज श्याम पांडेय, भोला, पवन नाई, रानू सिंह, मोनू सिंह, राकेश मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ