उड़िया समाज की ओर से ADG श्री SN sabat ने कोरोना फंड में दिया 10 लाख

विंध्यधाम ने कहा- यशस्वी भव
मिर्जापुर । धरती पर मानवीय संवेदनाओं की पाठशाला मां विंध्यवासिनी के श्रीचरणों में स्थित विंध्यधाम से महिमामण्डित मिर्जापुर है । यहां की भूमि से 'वसुधैव कुटुम्बकं' का संदेश जाता है । पुराणों के अनुसार इस पर्वत की विशिष्टताओं को देखकर त्रिपुर सुंदरी मां लक्ष्मी मनु-शतरूपा की तपस्या से प्रकट होकर आशीष देने के बाद यहां आ गई तो महादेव से रूठी मां काली ने यहीं तपस्या की एवं कंस के अत्याचार को चुनौती देने की काल-ध्वनि कर बाल्य अवस्था में योगमाया भी यही आ गई । फिर स्नेह, प्रेम, करुणा, दया का पर्वत बन गया विंध्याचल ।
यहां की सेवा का असर- यहां दो बार राजकीय सेवा से जुड़े श्री एस एन साबत पहले SP फिर DIG हुए । मिर्जापुर के इतिहास में इन्हें अत्यंत संवेदनशील पुलिस के रूप में देखा जाता है। आगे-पीछे बहुत सारे पन्ने खोलने पर इनके समक्ष खड़े होने वाले किसी पुलिस अधिकारी का उल्लेख नहीं मिलता है ।
कोरोना पीड़ितों की मदद - इन्हीं संवेदनाओं के चलते इन दिनों प्रदेश में ADG (अपर पुलिस महानिदेशक) के पद तैनात श्री साबत ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ को उड़िया समाज की ओर से 10 लाख की राशि दी तो मिर्जापुर से उनके लिए यशस्वी भव का संदेश निकला । विंध्यधाम में रक्षासूत्र बांधते वक्त तीर्थ पुरोहित येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:, तेन त्वाम् अनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल का श्लोक पढ़कर यशस्वी जीवन की जो कामना करते हैं, वही श्लोक उनके लिए गूंज उठा । क्यों यह श्लोक पढ़ा जाता है ।
दान में बंध गए राजा बली- अपने दान से त्रैलोक्य को शक्तिहीन कर देने वाले राजा बली से छोटे कद में वामन बन विष्णु आए । दैत्यों के गुरु शुक्र के मना करने के बाद भी बली ने दान का संकल्प लिया और इसके एवज में विराट स्वरूप का दर्शन कराकर विष्णु जी ने उन्हें बांध लाया।  उसी बंधन के सूत्र को रक्षा सूत्र मानकर पुरोहित स्थायी कल्याण की कामना करते हैं । राजा बली के दान से ही 'बलिदान' शब्द बना । देने वाले को विराट रूप का दर्शन होता है।
उड़ीसा में कोरोना- यहां कोरोना के कम भयानक रूप के चलते उड़ीसा के निवासी श्री साबत ने यहां के श्री गोपबन्धु, श्री सुकान्त चौधरी एवं श्री डीआर साहू के साथ जाकर चेक दिया तो मुख्यमंत्री ने इस कदम की सराहना की ।
   उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद में तैनाती के दौरान कुंभ की उत्तम व्यवस्था के लिए पीएम से भी ला & आर्डर के संबन्ध में श्री साबत खुले मंच पर वाहवाही पा चुके हैं ।
                    सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ