रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन से लोगों के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन तथा राशन वितरण कराने में समाजसेवियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। सरकारी महकमे के साथ-साथ राजनीतिक संगठनों द्वारा शुक्रवार को भी रायबरेली शहर में सहायता अभियान चलाया गया।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत आज यहां रायबरेली शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल व भाजपा युवा नेता अतुल सिंह ने नगर के विभिन्न वार्डो के जरुरतमंदों खाद्य सामग्री (राशन) किट वितरण किया।
जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि, हम सबको मिलकर गरीबों व जरुरतमंदो की सेवा करनी हैं। गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है। उन्होने कहा अतुल सिंह का कार्य सराहनीय है।
इस मौके पर मौजूद अतुल सिंह ने कहा कि, उनका प्रयास है कि, कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।इसलिये वे स्वयं और अपने लोगों के द्वारा लगातार गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण करा रहे हैं जिसमें, दाल, चावल, आटा, आलू, प्याज, टमाटर, नमक, चीनी, चाय की पत्ती आदि खाने की सामग्री रहती है।
इस अवसर भाजपा नेता डी0एंन0पाठक,निशान्त सिंह,विवेक शुक्ला,अली हैदर नक्वी,गोपाल कुमार,मनोज सरोज,राकेश तिवारी,राहुल सिंह,मनीष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ