लॉक डाउन थ्री में भी सतत सेवाकार्य जारी-मानवेन्द्र पाण्डव।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: कांग्रेस पार्टी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन  के वरिष्ठ नेता तथा भारत सेवा न्यास  के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव के द्वारा भारत सेवा न्यास के प्रकल्प मेरा भारत मेरी सेवा  तहत वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान उत्पन्न हुए स्थिति में गरीब, निर्धन, विकलांग विधवा असहाय लोगों को खाद्यान्न  वितरण अभियान निरंतर जारी रहा।
     आपको बता दे कि, भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने अवगत कराया कि,  महामारी के चलते लॉक डाउन थ्री में भी भारत सेवा न्यास पात्र लोगों के घरों पर जाकर के राशन खाद्य सामग्री पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके साथ-साथ लोगों को अवगत भी करा रहा है कि, इस बीमारी में सरकार आपकी जितनी मदद कर रही है वह तो है ही, उसके साथ-साथ आप लोगों को अब इस महामारी से  स्वयं लड़ने का प्रयास करना होगा।
       साफ सफाई से रहने की आदत बनानी होगी और बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। अभी  तक  भारत सेवा न्यास ने अपनी टीम के माध्यम से हजारों पात्र लोगों को खाद्य सामग्री देकर राहत पहुचा चुका हैं, और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। खाद्य सामग्री के साथ साथ देश के विभिन्न भागों में सतत भोजन वितरण अभियान जारी है।
      इस पूरे अभियान में उत्तर प्रदेश के संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, प्रदेश संयोजक महिला डॉ अनीता चौधरी, सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वत, पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पुनीत सिंह, रविन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ