ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति कर रही है लॉक डाउन के समय लगातार पशुओं की सेवा
रजनीकांत अवस्थी मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के महानगर मथुरा में अपनी मुहिम चलाई। लॉक डाउन के बाद जानवरों को खाना ना मिलने के कारण बंदरों, गोवंशों व अन्य जानवरों की हालत बहुत खराब है। इसी को संज्ञान में लेते हुए पिछले 47 दिनों से लगातार प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा के संयोजन में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की टीम कैंट रेलवे, भूतेश्वर, डीग गेट चौराहा होते हुए गोकुल रेस्टोरेंट पर अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि, बंदरों के साथ गाय और नंदी बाबा के लिए भोजन के रूप में भीगेे हुए चने केले और हरे खीरे के साथ हरी सब्जियां लेकर पहुंचे। कई दिनों से भूखे बंदर वा अन्य जानवर भोजन को देखकर प्रफुल्लित होते हुए मनपसंद भोजन ले रहे थे। इसको देखकर टीम ने निर्णय लिया की समय-समय पर इस स्थान पर आते रहेंगे।
इस अवसर पर समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों से आह्वान किया किया कि, लॉक डाउन के समय मनुष्य के साथ-साथ जानवर भी परेशान है। इसलिए मनुष्य मनुष्य की मदद कर रहा है इस सबके बीच हम अपने जानवरों को भूल गया है। आज लॉक डाउन के दौरान बाजार बंद होने और लोगों के घरों में कैद होने की वजह से जानवर भी हमारे भूखे हैं। मनुष्यों के साथ साथ जानवरों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
समिति के मुख्य संरक्षक वल्देव व विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि, हमें अपने साथ साथ जानवरों का भी ध्यान रखना चाहिए हमारे आस पास जितने भी जानवर है। उनके भोजन की भी व्यवस्था जरूर करें। वे आज इस मुहिम में आकर शामिल हुए हैं। प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने कहा कि, उनकी समिति समय-समय पर लॉक डाउन के समय जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था करते आ रही है। आज उन लोगों ने जानवरों के भोजन की व्यवस्था की है, जो यह लगातार चलती रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि, लॉक डाउन के समय हम सबकी जिम्मेदारी है कि, हम अपने साथ साथ जानवरों का भी ध्यान रखें।
इस अवसर पर मोहन श्याम शर्मा, तरुण प्रकाश, मनीष दयाल, रवि चौधरी जितेंद्र अरोरा, चंद्र मोहन दीक्षित, राजू चौहान, वीरेंद्र चौधरी, सत्यदेव शर्मा, धीरज शर्मा, गौरव वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ