रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लॉक डाउन के दौरान भी रायबरेली में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगता नही दिखाई दे रहा है। देर रात जिले के बछरांवा थानि क्षेत्र के हरदोई चौराहे पर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों की नगदी के साथ ही दुकान में रखे हुए सामान पर हाथ साफ कर वहां से चलते बने। सुबह जब लोगो ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा, तो मालिक को सूचना दी। दुकान स्वामी ने पहुचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, रायबरेली जनपद के बछरांवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदोई चौराहे पर बुधवार की सुबह उस समय अफ़रा तफरी मच गई। जब चौराहे पर संचालित संदीप बीज भण्डार व उसके आस पास मौजूद दो दुकानों का ताला टूटा हुआ लोगो ने देखा। ये देखकर आस पास के दुकानदारों ने दुकानों के स्वामी को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुचे तीनों दुकानों के मालिकों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देकर बुलाया।
चोरी की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और दुकान मालिकों से इस संबंध में जानकारी हांसिल कर छानबीन में जुट गई है। दुकान मालिको ने दुकान में रखी नगदी के साथ ही अनाज व सामान ले जाने की बात कही है। साथ ही दुकान के स्वामियों ने हजारों के नुकसान की बात स्वीकार की है।

0 टिप्पणियाँ