रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा ने कोरोना महामारी आपदा के समय जिस कर्मठता तत्परता एवं उदार हृदय के साथ गरीबों जरूरतमंदों की मदद की है। उससे कार्यकर्ताओं को बहुत प्रेरणा मिली है। किशोरी लाल शर्मा जैसा व्यक्तित्व आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनके पद चिन्हों पर चलकर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी लाइन में रहकर समाज सेवा का काम बखूबी कर रहे हैं। यह उद्गार कांग्रेस के युवा नेता प्रिंसू वैश्य ने हमारे संवाददाता से हुई बातचीत के दौरान व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, श्री वैश्य ने बताया है कि, किशोरी लाल शर्मा कुशल संगठक तथा कार्यकर्ताओं के बीच इसलिए भी काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता को व्यक्तिगत रूप से पहचानते हैं, और पूरा मान सम्मान देते हैं। आपदा प्रबंधन के मामले में उनका कोई जोड़ नहीं है। जिसका जीता जागता प्रमाण कोरोना महामारी के समय में सोनिया गांधी के द्वारा जनपद में भेजी गई राहत सामग्री के रुप में गरीबों में बाटी गई राशन किटे हैं। जिनको बड़े व्यवस्थित ढंग से जरूरतमंदों में पहुंचाया गया।
श्री वैश्य ने आगे बताया कि, अभी भी यह सिलसिला लगातार जारी है। इसके अलावा उन्होंने देश के महानगरों जहां इस महामारी का प्रकोप बहुत ज्यादा है, जैसे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, मद्रास आदि में भी किशोरी लाल शर्मा ने कुशलता पूर्वक राहत सामग्री का वितरण कराया है।
श्री वैश्य ने कहा है कि, कांग्रेस का कार्यक्रम यथार्थ भरा है। वास्तव में धरातल पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सोनिया गांधी के नेतृत्व में किशोरी लाल शर्मा के कुशल निर्देशन में घर-घर पहुंचकर लोगों के आंसू पोछ रहे हैं। उन्हें सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी केवल जुमलेबाजी कर रही है, अभी तक किसी जरूरतमंद को किसी भाजपा के नेता ने कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई है। सिर्फ मीडिया में थोथी बयानबाजी करके वाहवाही लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि, समय आने पर जनता कांग्रेस की इस सेवा को पहचानेगी साथ ही भाजपा और दूसरे कार्यकर्ताओं की थोथी बयान बाजी के लिए उन्हें समुचित जवाब देगी।

0 टिप्पणियाँ