कई फिर हिदायतों के साथ दुकानों पर बंद तालों को खोलने का आदेश हुआ जारी।। Raebareli news ।।

सैलून, जलपानगृह, कांप्लेक्स मिठाई की दुकान आदि को करना पड़ेगा अभी और इंतजार
गरीब तबके के सब्जी बेचने वाले पटरी दुकानदारों को टाउन से किया गया बाहर
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 25 मार्च 2020 को लागू हुए संपूर्ण लॉक डाउन के बाद दुकानों पर बंद तालों को आज खोलने का फरमान प्रशासन ने जारी किया है, तो उदास छोटे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के एकल दुकानों को खोले जाने के आदेश के क्रम में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों की एक बैठक कोतवाली परिसर में बुलाई और तमाम प्रतिबंधों के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। किंतु सैलून, होटल, कांप्लेक्स, जलपान की दुकानें, मिष्ठान भंडार जैसी दुकानों पर अभी भी तालाबंदी रहेगी। यदि दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, तो उनमें वह दुकानें ही खुल सकेंगी जिस पर एक ही व्यक्ति दुकान का संचालन कर रहा हो, साथ ही उसको भी मास्क लगाकर सैनिटाइजर और साबुन दुकान पर रख कर आने वाले ग्राहक को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने और एक समय में एक दुकान पर अधिकतम दो ग्राहक ही सामग्री खरीद सकते हैं, वह भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर। इसके अलावा व्यापारियों को प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 6:00 बजे तक ही दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है। आने वाले ग्राहकों को दुकानदार द्वारा सभी सामान विक्रय किया जाएगा। जबकि वह सुनिश्चित करले की ग्राहक के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड है कि, नहीं। यदि यह एप उसके मोबाइल पर लोड नहीं है, तो उसे यह ऐप लोड करने के लिए दुकानदार द्वारा प्रेरित किया जाए।
     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली परिसर में कोतवाल अरुण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई आज की बैठक में व्यापारियों को यह भी बताया गया कि, निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी बैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कोतवाल ने व्यापारियों को यह भी बताया कि, सब्जी और फल की पटरी की दुकानें सुखाई का पुरवा, शिवगढ़ मोड़ और चंदापुर रोड पर ही लगाई जा सकेगी। जबकि ठेलों पर सब्जी और फल की दुकाने दिनभर चलाई जा सकती हैं।
    वहीं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का व्यापारियों ने स्वागत किया है, और यह भरोसा दिलाया है कि, सभी निर्देशों का व्यापारी कड़ाई से पालन करेंगे।
    इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता सोमनाथ वैश्य, प्रेमनाथ वैश्य, सरदार प्रिंकल सिंह, पिंटू सिंह, रिंकू जायसवाल, रमजान, कलीम, डब्लू सिंह, राजू वैश्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ