अपर आयुक्त खाद्य ने परखी जनता किचन की हकीकत।। Raebareli news ।।

न्यू स्टैंडर्ड क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी किया निरीक्षण
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए चल रहे लाक डाउन के दौरान लगातार अधिकारियों का दौरा जारी है। 
      आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज महराजगंज पहुंचे अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार ने महराजगंज के सलेथू गांव में स्थित न्यू स्टैंडर्ड डिग्री कॉलेज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उसके बाद उनका काफिला सीधे नगर पंचायत महराजगंज में स्थित जनता किचन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से किचन के संचालन के विषय में बारीकी से जानकारी ली, और वहां उपस्थित महराजगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार को निर्देशित किया।
     उन्होंने कहा कि, यहां काम करने वाले सभी अधिकारियों की नियमित थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाए, साथ ही अपर खाद्य आयुक्त ने पेयजल की व्यवस्था और सुंदर बनाने के लिए कहा, साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों से भी खाने के विषय में जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों ने संतुष्टि जाहिर की।
     इस दौरान उनके साथ महराजगंज तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार, सभासद विजय धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ