अमिया बीनने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद से चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगराजपुर मजरे मोन में आम के पेड़ से टूट कर गिरी अमियाें के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की एफ आई आर दर्ज कर ली है।
    आपको बता दें की, गांव निवासिनी कुशवाहा देवी पत्नी रामनारायण ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उसके बच्चे आंधी में गिरे आम को बीनने आम के पेड़ के नीचे गए थे। तभी दूसरे पक्ष के रमशंकर पुत्र रामलाल, केसा देवी पत्नी राम शंकर ने बच्चों को मारा पीटा। 
    सोर सुनकर जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे चला रहे थे। जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों में राम शंकर 45, स्वती 40, कुसुमा 32, अतुल पुत्र राम शंकर 20, आनंद पुत्र राम शंकर 15 घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केशा देवी पत्नी राम शंकर की तहरीर पर रामनारायण व कुसमा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
     जबकि दूसरी ओर से कुसमा देवी की तहरीर पर राम शंकर पुत्र रामलाल और केसा देवी पत्नी राम शंकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
     कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना के उपरांत दोषियों लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ