रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के एकल विद्यालय बैंती की आचार्या बहन सारिका रावत ने लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर के गमले में बरगद की टहनी गाड़कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना करके वट सावित्री व्रत पूरा किया। सारिका रावत ने बरगद की टहनी की पूजा करके पति की लम्बी आयु सुख, समृद्धि और अखण्ड सौभाग्य की कामना की।
आपको बता दें कि, पूजन के उपरांत सारिका रावत ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि, उन्होंने कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते शासन - प्रशासन के दिशा निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके अपने घर में ही वट सावित्री व्रत पूरा किया। सारिका रावत ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सहयोग करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

0 टिप्पणियाँ