कोरोना महामारी से बचाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता कर रहे साबुन और मास्क वितरित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़  क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता लोगों को कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाने के लिए गांव-गांव जाकर साबुन और मास्क वितरित कर रहे हैं।
      आपको बता दें कि, विगत 2 माह से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। जिससे भारत भी अछूता नही है, भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। जिसने देश में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह सजग है। बूथ से लेकर मण्डल तक के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जा रहे हैं और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत करके उन्हे बचाव के उपाय बता रहे हैं।
      यही नही जरूरतमंदों को माक्स और साबुन वितरित करके जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार को शिवगढ़ भाजपा के मण्डल अध्यक्ष जीबी सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, सेक्टर संयोजक अनुज अवस्थी, रवीद्र कुमार शर्मा, कमल किशोर रावत, वीरेंद्र सिंह सहित भाजपाईयों लोगों को मस्क और साबुन वितरित करके जरूरतमंदों की मदद की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ