दिनदहाड़े लाखो की लूट, मामला संदिग्ध।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: दिन के उजाले में एक मुनीम ने एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
     आपको बता दें कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर कुर्मियाना निवासी अमरेंद्र कुमार पुत्र अशर्फीलाल ने बताया कि, गदागंज में राहुल ट्रेडर्स के नाम से गल्ला अनाज आढ़त संचालित है। जिस पर वह मुनीम का कार्य करता है। शुक्रवार को स्टेट बैंक शाखा डलमऊ से लगभग 11:00 बजे एक लाख रुपये लेकर आढ़त जा रहा था, कि तभी डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग पर शोभवापुर के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन लोग जिनमें से एक को पहचान गया, अचानक गाड़ी को रोककर गिरा दिया।
      जिससे गाड़ी की डिग्गी टूट गई तथा उसमें रखें रुपए बिखर गए। इसी दौरान हमलावरों ने तमंचा दिखाकर एक लाख रुपए लूट लिया तथा जान से मार देने की धमकी भी दी है। 
     उन्होंने बताया कि, उन लुटेरों में से उन्होंने एक को पहचान लिया है  जिसका नाम रवि कुमार पुत्र  रामधनी है, जो ग्राम खरगपुर कुर्मियाना गांव का रहने वाला है।
     मामले में कोतवाल श्रीराम ने बताया कि, अमरेंद्र कुमार के द्वारा लूट की तहरीर दी गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
संदिग्ध प्रतीत हो रही लूट की घटना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर कुर्मियाना गांव निवासी रवि कुमार  पुत्र रामधनी और अमरेंद्र कुमार के मध्य मामूली बात को लेकर  27 अप्रैल को विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने अमरेंद्र कुमार सहित शशांक पुत्र जितेंद्र कुमार, अतुल पुत्र अनुभूप पटेल, दिलीप पुत्र विक्रम के विरुद्ध  लाकडाउन उल्लंघन समेत मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
      पुलिस का मानना है कि, यह लूट की घटना बनावटी है। क्रास केस बनवाने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है, कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि, तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामला  संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। विवेचना के दौरान जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ