तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से भिड़ा,बाल-बाल बचा क्लीनर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित तरौंजा गांव में शंकर ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर मारने वाले ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही ट्रक का क्लीनर बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 
      आपको बता दें कि, घटना शुक्रवार की प्रातः करीब 4 बजे की है। जानकारी के मुताबिक तरौजा गांव में स्थित शंकर ढाबे के पास खड़े ट्रक में बछरावां की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। जिससे टक्कर मारने वाला ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे के बाद पहले से खड़ा ट्रक पुलिस के पहुंचने से पूर्व मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के लोगों की माने तो शंकर ढाबे के पास यह कोई पहला हादसा नहीं है। यहां अक्सर ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके चलते हादसे होते रहते हैं।
      लॉकडाउन के बावजूद रात में शंकर ढाबे के पास ट्रकों का जमावड़ा लग जाता है। जिसकी क्षेत्र के जागरूक लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की। यदि ट्रकों के जमावड़े पर ध्यान न दिया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ